Insta Millionaire Full Story in Hindi

Insta Millionaire Full Story in Hindi (आकस्मिक करोड़पति की पूरी कहानी ): Insta Millionaire लेखक स्वप्निल द्वारा लिखा गया एक बेहतरीन उपन्यास है ।

इसे पॉडकास्ट बनाकर एपिसोड के रूप में प्रसारित किया गया था। तथा यह युवाओं में एकदम से सुपरहिट हो गया। क्युँकि इसकी कहानी को आज के युवा अपनी जिंदगी के प्रतिबिम्ब के रूप में देखते हैं।

लकी नाम के लड़के के साथ एक साथ दो घटनायें होती हैं। एक ओर तो उसका ब्रेकअप हो जाता है लेकिन दूसरी ओर उसके खाते में 60 करोड़ रुपये आ जाते हैं।

इसके बाद वह उन पैसों का क्या करता है। क्या जिंदगी में उसे उसका प्यार मिल पाता है। इसी ताने -बाने में पिरोई हुई कहानी है – Insta Millionaire .

आगे Insta Millionaire की पूरी कहानी की समरी दी गयी है। पढ़िए और आनंद लीजिये।

“अमीर होने का मतलव बहुत सा धन होना नहीं है, बल्कि कम इच्छायें होना है।” – एपिक्टेटस

*

Insta Millionaire Full Story in Hindi
Insta Millionaire Full Story in Hindi

Insta Millionaire Full Story in Hindi

लक्ष्मण लाल अग्रवाल उर्फ लकी नाम का लड़का दिल्ली में एक कॉलेज में पढ़ता था। पहले ही दिन उसे डिंपल नाम की एक खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है। और वह उसको पाने के सपने देखने लगता है।

लेकिन वह एक गरीब परिवार से था और उसकी हिम्मत नहीं पड़ती कि वह डिंपल को प्रपोज करें। लेकिन वह हमेशा उसके ख्यालों में खोया रहता था। और उसके लिए शेरो शायरी करता रहता था।

एक दिन क्लास में एक शरारती लड़की उसकी डायरी ले लेती है और पढ़ती है। वह देखती है कि उसमें उसने डिंपल के नाम पर बहुत सारी शायरी लिखी थी। वह यह डायरी डिंपल को दे देती है।

डिंपल यह देखकर बहुत इंप्रेस हो जाती है और break में लकी से मिलती है। लकी अपनी फिलिंग्स उसे बता देता है और उसे प्रोपोज़ करता है।

डिंपल एक्सेप्ट कर लेती है और दोनों lovers बन जाते हैं। लकी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता और सब कुछ ठीक चलने लगता है।

लेकिन एक ही महीने में उसकी जिंदगी बदल जाती है। कुछ समय से लकी देख रहा था कि डिंपल उससे दूर -दूर रहने लगी थी। मगर उसे समझ नहीं आया कि वह ऐसा क्यों कर रही है।

लेकिन एक दिन उसने देखा कि वह एक बड़ी सी गाड़ी के पास खड़ी थी और एक लड़के से बातें कर रही थी। जैसे ही वह वहाँ जाता है तो डिंपल कहती है कि यह मेरा बॉयफ्रेंड है। यह सुनकर लकी का दिल टूट जाता है और वहाँ से चला जाता है।

घर आकर वह बहुत रोता है। और भगवन से पूछता है कि मुझे इतना अनलकी क्यों बनाया।

“आपकी असली संपत्ति यह है कि अगर आपका मौजूदा सारा धन खो जाए तो भी आप लोगों के लिए कितने मूल्यवान होंगे।” – अज्ञात

**

Summary : Insta Millionaire Full Story in Hindi

अगले दिन लकी को कॉलेज की फीस भरनी थी इसलिए वह बैंक जाता है। लेकिन वहाँ उसे पता चलता है कि उसके खाते में 60 करोड़ से भी ज्यादा पैसे आ गए थे और सोने की ईंटें तथा महंगी पेंटिंग आदि भी रखी हुई थी।

उसे समझ नहीं आता कि उसके खाते में इतने पैसे कहाँ से आ गए। लेकिन वह यह सब देखकर खुश हो जाता है।

वह बैंक के कर्मचारी से ट्रांसक्शन हिस्ट्री माँगता है और उसका प्रिंट ले लेता है। इसके बाद वह अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल लेता है। और घर आ जाता है।

जब वह ट्रांसक्शनल हिस्ट्री देखता है तो उसे पता चलता है कि दिव्यकला नाम की औरत ने उसके खाते में ये पैसे भेजे थे।

उसे लगता है कि शायद वह उसकी दूर की रिश्तेदार होगी। इसलिए वह घर पर फ़ोन करके अपनी माँ से दिव्यकला के बारे में पूछता है।

उसकी माँ कहती है कि दिव्यकला उसकी माँ यानि लकी कि नानी थी जिनकी पिछले हफ्ते ही मृत्यु हो गयी थी। लेकिन मरने से पहले शायद वह अपनी सारी सम्पति लकी को दे गयी थी।

लकी की माँ आगे कहती है कि उसने भाग कर एक गरीब लड़के से शादी की थी। उसका खुद का परिवार बहुत अमीर था। लेकिन वे उसके इस कदम से नाराज हो गए और उसे खानदान से ही बेदखल कर दिया।

लेकिन बाद में उसके पिताजी की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी थी और अब पिछले हफ्ते माँ की भी कैंसर से मृत्यु हो गयी। शायद इसलिए नानी ने सारा पैसा लकी के नाम कर दिया था।

**
लकी को जब पता चलता है कि सारी दौलत अब उसकी है तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता । जल्दी ही वह बहुत बड़ी गाड़ी और एक बंगला ले लेता है।

फिर वह सोचता है कि मैं इतने सारे पैसे का क्या करूँ। तभी उसे idea आता है कि क्यों ना वह कोई स्टार्टअप शुरू करे। इससे उसका पैसा बढ़ता चला जायेगा।

काफी सोचने के बाद वह फैसला लेता है कि लड़कियों के अंडर गारमेंट्स का स्टार्टअप शुरू करेगा। और बहुत सारी मॉडल लड़कियों को नौकरी पर रखेगी।

जब डिंपल उसे सुन्दर लड़कियों से हमेशा घिरा हुआ देखेगी तो उसे बहुत जलन होगी। और अपने किये का बहुत पछतावा भी होगा।

**

Insta Millionaire Full Story in Hindi by Swapnil

यह सब सोचकर वह हीरा ब्रांड से लड़कियों के अंडरग्रामेंट का स्टार्टअप शुरू कर देता है। धीरे-धीरे उसके प्रचार के लिए वह बहुत सारी मॉडल लड़कियों को बुलाता है। तथा उन्हें फोटोशूट आदि करने के लिए कहता है।

इसके बाद वह अपने इंस्टाग्राम पर हर दिन लड़कियों के साथ बहुत ही अच्छे-अच्छे फोटोस डालता रहता है। डिंपल भी उसकी फ्रेंड लिस्ट में थी।

लकी सोचता है कि शायद डिंपल उन photos को देखकर बहुत ही ईर्ष्या महसूस कर रही होगी। लेकिन बहुत दिन बीत जाने पर भी उसे डिंपल का कोई मैसेज नहीं आता।

लकी सोचता है कि वह अपने बॉयफ्रेंड राहुल के साथ मस्ती कर रही होगी। यह सोचकर उसे बहुत बुरा लगता था और वह अक्सर रातों को रोता रहता था।

**

एक दिन कोयल नाम की लड़की लकी को इंस्टाग्राम पर उसे मैसेज करती है। वह उसे अपने काफी सारे पोर्टफोलियो के फोटो भेजती है।

वह उससे दो घंटे तक चाट करती है और उससे बहुत सी बातें करती है। अंत में वह कहती है कि उसे काम की बहुत जरूरत है और क्या लकी उसे काम दिलवा सकता है। लकी इसके लिए मान जाता है। आखिर कोयल एक मॉडल थी और बेहद सुन्दर थी।

धीरे-धीरे दोनों काफी दिनों तक चैट करने लगते हैं और एक तरफ दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। आखिर एक दिन लकी कोयल को अपने ऑफिस बुलाता है और कहता है कि वह उसे मॉडल के रूप में लेना चाहता है।

इसके बाद कोयल तरह – तरह के अंडरवियर पहनकर बहुत bold फोटो शूट करवाती है। लकी को यह कुछ अजीब लगता है। क्युँकि उसे थोड़ी रिजर्व किस्म की लड़कियां पसंद थीं लेकिन कोयल तो बहुत ही बोल्ड लड़की निकली।

एक दिन लकी अपने सेक्रेटरी से कहता है कि उसे विदेश की कंपनी से बहुत अच्छे-अच्छे ऑर्डर आए हैं। और इसके लिए उसे और भी मॉडल की जरूरत पड़ेगी।

यह सुनकर कोयल सोचती है कि क्यों ना वह लकी को पटा ले ताकि उसे हमेशा काम मिलता रहे। यह सोचकर वह एक दिन लकी को प्रपोज करती है और कहती कि वह उससे सच्चा प्यार करती है।

लकी भी उसका प्रस्ताव एक्सेप्ट कर लेता है। वह सोचता है कि कब तक वह डिंपल की यादों के सहारे जिंदा रहेगा। और कोयल इतनी भी बुरी नहीं थी।

इसके बाद दोनों काफी मस्त जिंदगी जीने लगते हैं। वे बड़े-बड़े hotels के क्लबों में जाते थे। महंगे रेस्टोरेंट में जाकर बेहतरीन खाना खाते थे। खूब सारी शॉपिंग करते थे। और डिस्कोथेक में जाकर डांस किया करते थे।

लकी अपनी जिंदगी से काफी खुश था। लेकिन धीरे-धीरे उसे लगने लगा कि वह एक बनावटी जिंदगी जी रहा था। वास्तव में वह समझ गया था कि कोयल सिर्फ काम पाने के लिए उससे प्यार का नाटक कर रही है।

वह कभी भी दिल की, प्यार की या गहरायी वाली बातें नहीं करती थी। बस मेक उप , ब्रांड्स और designer कपड़ों की ही बातें करती रहती थी।

एक दिन लकी कोयल को अपनी लिखी हुई गजल सुना रहा था। लेकिन कोयल का सारा ध्यान इंस्टा की reels पर था और वह लकी के किसी भी शेर को नहीं सुनती। इससे लकी को एहसास होता है कि वह अपनी जिंदगी के साथ कितना बड़ा मजाक कर रहा था।

**

Serialized Novel: Insta Millionaire Full Story in Hindi


अगले ही दिन वह कोयल को मैसेज करता है कि हम दोनों को अलग हो जाना चाहिए। क्योंकि हम दोनों का कोई मेंटल कनेक्शन नहीं है।

कोयल ऐसा न करने के लिए उसकी बहुत मिन्नत -समाजत करती है। और बार -बार ऐसे Sorry बोलती है मानों उसका कोई आत्मसम्मान ही नहीं है।

लकी को इससे गुस्सा आता है और वह लिखता है कि आज से वह उसकी गर्लफ्रेंड नहीं है। और उसे Block कर देता है।

लेकिन इसके बाद लकी को एहसास होता है कि शायद डिंपल को भी मेरे साथ मेंटल कनेक्शन नहीं महसूस हुआ होगा। और इसलिए उसने ब्रेकअप किया था। क्योंकि उस समय लकी गरीब था और डिंपल अमीर घर से थी।

लेकिन अब वह भी अमीर बन चुका था तो शायद अब डिंपल और उन दोनों में काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग बन जाए। यह सोचकर वह फिर से डिम्पल के प्यार कि उम्मीदें सजाने लगा। धीरे -धीरे एक साल बीत जाता है।

**
अब तक लकी का स्टार्टअप बहुत अच्छा चल पड़ा था। वह सोच रहा था कि कोई दूसरा बिजनेस भी करना चाहिए। इसके बाद वह जूतों की एक फैशन ब्रांड Fly – Hi शुरू करता है। तथा पूरे भारत में इसके शोरूम खुलवाता है। और यह फैशन ब्रांड भी बहुत अच्छा चलता है।

“संपत्ति अपने होने से हमें इतना आनंदित नहीं करती है, जितना कि इसका नुकसान हमें पीड़ा देता है।” – डिक ग्रेगरी

**

Best Novel: Insta Millionaire Full Story in Hindi


एक दिन लकी रात को सोने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक से उसे इंस्टा पर डिंपल का मैसेज आता है , जिसमे केवल एक शब्द लिखा था – हेल्प।

यह देखकर लकी सोच में पड़ जाता है कि आखिर डिंपल ने हेल्प क्यों लिखा है। क्या वह किसी मुसीबत में है।
इसके बाद वह डिंपल की बेस्ट फ्रेंड के पास जाता है और पूछता है की डिंपल कहाँ है।

वह बताते है की आजकल वह राहुल के साथ Goa में है। और फिर उसे उसके होटल के बारे में भी बताती है जहाँ वे लोग ठहरे हुए थे।

इसके बाद लकी गोवा चला जाता है और डिंपल व् राहुल के सामने वाले होटल में रहने लगता है। वह दूरबीन से उन पर नजर रखने लगता है।

एक दिन लकी देखता है कि राहुल किसी काम से गाड़ी लेकर बाहर जा रहा था।

मौका पाकर वह डिंपल से मिलने जाता है। डिंपल उसे देखकर काफी खुश होती है। लेकिन इसके बाद डिंपल उसे जो बताती है वह सुनकर लकी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

डिंपल कहती है कि वास्तव में राहुल अच्छा आदमी नहीं है। और वह लड़कियों की ट्रैफिकिंग में लगा हुआ है। इसी गैर -क़ानूनी धंधे की वजह से उसने इतना पैसा कमाया हुआ है।

वह गरीब लड़कियों को विदेश में नौकरी देने के बहाने बुलाता है। फिर उनके फर्जी पासपोर्ट तथा वीजा बनवाकर थाईलैंड भिजवा देता है। वहाँ उन लड़कियों को वेश्यावृति में झोंक दिया जाता है।

लेकिन एक दिन डिंपल को राहुल की असलियत पता चल जाती है लेकिन अब वह परेशान है और समझ में नहीं आ रहा कि क्या करे।

तभी लकी उससे कहता है कि तुम राहुल को छोड़कर मेरे साथ दिल्ली चलो। और हम उसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा देंगे।

लेकिन तभी डिंपल कहती है कि कुछ और भी बात है। उसने भी राहुल को पुलिस की धमकी दी थी। लेकिन राहुल ने कहा कि वह पुलिस से कह देगा कि डिंपल भी उसकी पार्टनर है। और वह कुछ भी prove नहीं कर पायेगी क्युँकि दोनों हर वक़्त साथ रहे हैं।

साथ ही राहुल ने मेरे आपत्तिजनक वीडियो बना रखे हैं। और उसने मुझे धमकाया है कि अगर वह उसे छोड़कर गई तो वह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा चाहे इसलिए लिए उसे जेल ही क्यों न जाना पड़े।

**

Romantic Thriller: Insta Millionaire Full Story in Hindi


इसके बाद लकी देर तक सोचता है कि क्या किया जाए। फिर वह डिंपल को एक प्लान बताता है। वह कहता है कि तुम राहुल से कहो कि लकी भी इस धंधे में इंटरेस्टेड है। और वह prostitute की सर्विस भी लेता है।

इससे राहुल उसे भी अपनी टीम में ले लेगा। मौका पाकर वह उसके लैपटॉप से और फ़ोन से डिंपल के वीडियो डिलीट कर देगा। साथ ही पुलिस को देने के लिए proof के तौर पर videos आदि भी बना लेगा।

डिंपल इसके लिए मान जाती है। बाद में वह राहुल को यह सब बताती है। यह सुनकर वह खुश हो जाता है और लकी से मिलने का प्लान बनाता है।

इसके बाद राहुल और लकी मिलते है। दोनों खूब दारु पीते हैं और party करते हैं और राहुल लकी को भी अपने साथ ले लेता है।

एक दिन राहुल चार लड़कियों को बुलाता है। और लकी से कहता है कि उनका फेक इंटरव्यू ले और नौकरी के लिए सेलेक्ट करे। इसके बाद उन्हें थाईलैंड भिजवाने की तैयारी करे।

लकी ऐसा ही करता है लेकिन राहुल गुप्त तरीके से उसका वीडियो बना लेता है। और पुलिस को अज्ञात नंबर से फ़ोन कर देता है। तभी वहाँ पर पुलिस की रेड पड़ती है और लकी को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

राहुल और डिंपल गायब हो चुके थे।

**

एक दिन राहुल लकी से मिलने जेल जाता है। उसके साथ डिंपल भी थी। राहुल लकी से कहता है कि उसने पहले ही देख लिया था कि वह डिंपल से मिलने आया था। और उसने अंदाजा लगा लिया था कि वह कुछ ऐसा ही करने वाला है।

इसलिए उसने लकी को फँसाने की सोची क्युँकि वह शुरू से ही शिकारी है। वास्तव में ट्रैफिकिंग में ज्यादा फायदा नहीं है और पुलिस कुछ महीनों से इस रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी।

और उसने सोचा क्यों न लकी को मास्टरमाइंड बना कर पकड़वा दिया जाये।

इसलिए उसने डिंपल के साथ यह प्लान बनाया। सबसे पहले डिंपल से “हेल्प” का मैसेज भिजवाया। फिर जब तुम उससे मिलने आये तो उसने तुमसे वही कहा जो मैंने उसे बताया था। उस वक़्त में बगल वाले कमरे में ही था और सब सुन रहा था।

तुम डिंपल के प्यार में इतना पागल हो कि आसानी से इस जाल में फँस गए। तभी साथ खड़ी डिंपल मुस्कुराती है। लकी का दिल अब उसके लिए नफरत से भर चुका था। वह क्या सोचता था और वह क्या निकली। दो -दो बार उसे धोखा दिया ?

जाने से पहले राहुल कहता है कि अब वह ड्रग्स के धंधे में जाना चाहता है, क्युँकि उस में बहुत फायदा है। इसके बाद राहुल और डिंपल वहाँ से चले जाते हैं।

“सबसे बड़ी संपत्ति यह है कि आप कम से कम चीजों के साथ खुश रहें।” – प्लेटो

**

Insta Millionaire Summary in Hindi

इसके बाद पुलिस लकी से पूछताछ करने लगती है। वह उन्हें सारी कहानी बताता है। लेकिन वे उसकी कहानी पर यकीन नहीं करते। क्योंकि उन्हें होटल के कमरे से राहुल का बनाया वह वीडियो मिल चुका था। जिसमें लकी लड़कियों का इंटरव्यू ले रहा था और कह रहा था कि उन्हें थाईलैंड भेजा जायेगा।

अब लकी के पास बचने का कोई भी रास्ता नहीं था। लेकिन इसके बाद वह दिमाग लगता है और अपने पैसे की ताकत का इस्तेमाल करने की सोचता है।

वह एक-एक करके तीन पुलिस वालों को एक करोड़ रिश्वत का ऑफर देता है और कहता है कि उस वीडियो को Temper कर दो। लेकिन उनमें से दो पुलिसवाले बहुत ईमानदार थे तथा वह इस ऑफर के लिए नहीं मानते। तथा उसे और कड़ी सजा दिलवाने की धमकी देते हैं।

लेकिन एक तीसरा पुलिस वाला इसके लिए मान जाता है। एक दिन वह चुपचाप एक hacker की मदद से वीडियो की टेंपरिंग करवा देता है। जब अदालत में लकी को पेश किया जाता है तो उसका वकील जज से कहता है कि वीडियो तो टेंपर्ड है। और इसी बिना पर लकी को जमानत पर छोड़ दिया जाता है।

**
जेल से बाहर आकर लकी सोचता है कि वह गोवा में किसी को भी नहीं जानता। लेकिन तभी उसकी नजर उसके अपने जूते के शोरूम Fly – Hi पर पड़ती है। फिर वह showroom के अंदर चला जाता है।

वहाँ पर संजीत नाम का मैनेजर उसे पहचान लेता है। वास्तव में जब संजीत को कहीं नौकरी नहीं मिल रही थी तब लकी ने ही उसकी मदद की थी।

वह लकी को देखकर बहुत खुश होता है और उस अपने घर ले जाता है। वहाँ लकी उसे अपनी सारी कहानी बताता है। संजीत की बहन भी पुलिस में थी। तथा संजीत कहता है कि वह लकी की हर संभव मदद करेगा। लकी उससे एक पिस्तौल का जुगाड़ करवा लेता है।

**

Table : Top 10 Social Media (Become Insta Millionaire)

Sr. No. Social Media Platform Owner
1फेसबुक (Facebook)Meta Platforms – पूर्व में फेसबुक इंक)
2यूट्यूब (YouTube) (Google – अल्फाबेट इंक)
3व्हाट्सएप (WhatsApp)(Meta Platforms – फेसबुक)
4फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger)(Meta Platforms – फेसबुक)
5इंस्टाग्राम (Instagram)(Meta Platforms – फेसबुक)
6ट्विटर (Twitter)ट्विटर इंक। (Twitter Inc.)
7लिंक्डइन (LinkedIn)माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)
8स्नैपचैट (Snapchat)स्नैप इंक। (Snap Inc.)
9पिंटरेस्ट (Pinterest)पिंटरेस्ट इंक। (Pinterest Inc.)
10रेडिट (Reddit)एडवांस पब्लिकेशंस इंक। (Advance Publications Inc.)

.

Insta Millionaire Full Story in Hindi – Author Swapnil


अब लकी सोचता है कि उसे अपनी बेगुनाही का सुबूत इक्कठा करना होगा। क्युँकि अभी वह जमानत पर ही छूटा था। लेकिन अब राहुल और डिंपल गायब हो चुके थे।

एक दिन लकी वापस दिल्ली जाने की सोचता है। लेकिन एयरपोर्ट जाते हुए टैक्सी से उसे राहुल एक गाड़ी से जाता हुआ दिखता है। उसके साथ डिंपल भी थी।

लकी टैक्सी वाले को उस गाड़ी का पीछा करने के लिए कहता है। और इस तरह वह एक उजाड़ फैक्ट्री तक पहुँच जाता है।

जब वह अंदर जाता है तो देखता है राहुल और डिंपल तीन लोगों के साथ कोई डील कर रहे थे। तभी लकी के पैर से एक ईंट नीचे गिरती है।

सब लोग उसकी तरफ देखते हैं लेकिन लकी हवा में 2-3 गोली चला देता है। इससे वहाँ भगदड़ मच जाती है और सब लोग इधर -उधर भाग जाते हैं।

तीनों अजनबी अपनी गाड़ी में बैठकर वहाँ से भाग जाते हैं। लेकिन राहुल और डिंपल भागते हुए लकी से टकरा जाते हैं। लकी राहुल पर पिस्तौल तान देता है।

लेकिन तभी राहुल कहता है कि एक बाप का है तो बिना पिस्तौल के मुझसे लड़। लकी पिस्तौल पीछे पैंट में डाल लेता है और राहुल पर टूट पड़ता है।

दोनों में भयंकर लड़ाई होने लगती है। लेकिन अंत में लकी राहुल पर भरी पड़ता है और उसे जमीन पर गिराकर बहुत से घूँसे मारने लगता है। और फिर उस पर पिस्तौल तान देता है।

Insta Millionaire Full Story in Hindi
Insta Millionaire Full Story in Hindi

मगर तभी लकी को एक आदमी की आवाज सुनायी देती है – रुक जा।

लकी पीछे देखता है। एक आदमी डिंपल की कनपटी पर पिस्तौल ताने हुआ था। वह राहुल का दोस्त था जिसे लकी ने पहले एक पार्टी में देखा था।

वह फिर कहता है रुक जा नहीं तो डिंपल की खोपड़ी उड़ा देगा। लेकिन लकी कहता है कि वह तो उन्ही की टीम की है। उसके मरने से उसे क्या फर्क पड़ता है।

तभी राहुल कहता है कि वह मेरी टीम की कभी रही ही नहीं है। और ना ही वह मेरी गर्लफ्रेंड है और न ही मुझसे प्यार करती है। सिर्फ अपनी बहन को बचाने के लिए वह यह सब कर रही थी।

लकी हैरानी से डिंपल की तरफ देखता है जिसकी आंखों से अब आँसू बह रहे थे। राहुल डिंपल से कहता है कि डिंपल इसे सब सच बता दो।

डिंपल लकी से कहती है कि वास्तव में उसकी छोटी बहन को इन लोगों ने ट्रैफिक कर दिया है। और पता नहीं किस देश में पहुँचा दिया है। राहुल चाहता था कि मैं उसकी गर्लफ्रेंड बनूँ लेकिन मैंने उसे मना कर दिया था। साथ ही मैं तुमसे प्यार करती थी।

लेकिन एक दिन उसने मेरी बहन का एक वीडियो दिखाया। जिसमें उसकी हालत बहुत बुरी थी। उसे ड्रग्स दी गई थीं और बहुत कमजोर दिख रही थी।

राहुल ने कहा कि अगर वह उसकी गर्लफ्रेंड बनेगी तो वह उसकी बहन से मिलवा सकता है और उसे वापस ला सकता है। लेकिन तब तक उसे वही करना होगा जो वह कहेगा। और तब से ही वह उसका साथ देने लगी।

उसने यह भी कहा था कि अगर पुलिस में जाओगी तो उसकी बहन कभी वापस नहीं आ पायेगी। क्युँकि आज तक कौन सी trafficked लड़की वापस आयी है। इसलिए मैं चुप रही।

इसके बाद राहुल ने उसे लकी से ब्रेकअप करने को कहा था। लेकिन वह शुरू से लेकर अंत तक लकी से ही प्यार करती रही है। लेकिन अब तक वह अपनी बहन को छुड़वा नहीं सकी है।

इसके बाद राहुल लकी से बोलता है कि अब तो यकीन हो गया कि डिंपल तेरी पार्टी की है मेरी नहीं। अब जल्दी से पिस्तौल मुझे दे वर्ना आतिफ डिंपल को गोली मार देगा।

यह कहकर राहुल लकी के हाथ से पिस्तौल ले लेता है। और लकी कोई विरोध नहीं करता।

.

Youth Novel: Insta Millionaire Full Story in Hindi

इसके बाद राहुल लकी के हाथ पैर बाँध देता है। और कहता है उसे सबक सिखाने के लिए वह और आतिफ उसके सामने डिंपल का रपे करेंगे। और फिर वह लकी कि ऐसी पिटाई करेगा कि डॉक्टर भी उसकी हड्डियाँ नहीं जोड़ पायेंगे।

और इस सबके बाद वह हमेशा के लिए रूस चला जायेगा जहाँ से वह अपना ड्रग का कारोबार शुरू करेगा।

फिर राहुल आतिफ को इशारा करता है और वह डिंपल को धक्का देकर नीचे फेंक देता है। दोनों लोग अपनी पैंट खोल देते हैं।

अभी वे डिंपल की तरफ बढ़ ही रहे थे कि तभी संजीत अपनी बहन के साथ वहाँ आ जाता है। उनके साथ बहुत से पुलिस के लोग भी थे।

वास्तव में लकी ने फैक्ट्री में जाने से पहले फ़ोन करके संजीत को सब कुछ बता दिया था।

पुलिस वाले राहुल और आतिफ को गिरफ्तार करके वहाँ से ले जाते हैं। डिंपल लकी से माफ़ी माँगती है, लेकिन लकी उसे गले से लगा लेता है और कहता है यह सब तुमने अपनी बहन को बचाने के लिए मज़बूरी में किया था।

जेल में पुलिस राहुल को जानवर की तरह मारती है जिससे वह सब कुछ सच उगल देता है। इसके बाद “ऑपरेशन उम्मीद” के जरिये सभी ट्रैफिक की हुई लड़कियों को वापस भारत लाया जाता है जिनमे डिंपल की बहन संजना भी थी।

कुछ महीनों के बाद लकी और डिंपल शादी कर लेते हैं और एक बहुत खुशहाल जिंदगी जीने लगते हैं।

“खुशी केवल धन के स्वामित्व में नहीं होती, बल्कि यह सृजनात्मक प्रयास के आनंद में होती है।” – फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है कि आपको यह काल्पनिक कहानी “Insta Millionaire Full Story in Hindi” पसंद आयी होगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

.

Leave a Comment