Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi

Book 7 : Harry Potter and the Deathly Hallows Hindi Summary- Harry Potter आखिर Voldemort को मारकर Hogwarts और जादुई दुनिया को उसके आतंक से मुक्त करवा देता है।

Author : J. K. Rowling

Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi

Harry Potter and the Deathly Hallows
(summary in Hindi)

Malfoy के घर में Snape , Voldemort को तारीख बताता है जिस दिन Order of Phoenix के लोग Harry को उसके घर Pivet Drive से निकालकर कहीं और ले जायेंगे।

Voldemort सब death eaters को उस दिन हमला करने के लिए बोलता है।

**
Harry घर पर अपना सामान पैक करता है। वह अखबार में छपी Dumbledore की obituaries पढता है। उन्हें पढ़कर उसे लगता है कि जैसे वह Dumbledore के बारे में ज्यादा जानता ही नहीं था।

फिर वह अपने अंकल -आंटी और cousin को अलविदा कहता है क्युँकि वे Voldemort के डर से घर छोड़कर कहीं जा रहे थे।

**

तय रात को Order of Phoenix के लोग Harry को Ron के घर Burrow ले जाने के लिए आते हैं। उसके 6 दोस्त polyjuice potion लेते हैं और Harry के हमश्कल बन जाते हैं। फिर वे सब झाड़ुओं पर उड़ते हुए घर के लिए रवाना हो जाते हैं।

रास्ते में Voldemort और उसके death eaters उन पर हमला कर देते हैं। Voldemort, Harry पर हमला करता है लेकिन वह अपनी छड़ी से जादू करके उसे भगा देता है।

**

Harry Ron के घर Burrow पर पहुँचता है। बाकी सब भी वहाँ आ जाते हैं। लेकिन इस घटना में Moody मारा जाता है। और George भी घायल हो गया था।

Harry अपने दिमाग में देखता है कि Voldemort बहुत गुस्से में था। वह समझ नहीं पा रहा था कि उसकी छड़ी Harry के सामने काम क्यूँ नहीं कर रही थी। वह wandmaker को टार्चर करके छड़ी के रहस्य के बारे में पूछ रहा था।

**

Harry , Ron और Hermione अपना सामान इकठा करते हैं। वे Voldemort के horcruxes को ढूँढ़ने के लिए निकलना चाहते थे। तभी magic minster आते हैं और वे उन तीनों को Dumbledore द्वारा छोड़ी गयी चीजें देते हैं।

Ron को रौशनी खींचने वाला यंत्र देते हैं। Hermione को एक fairy tales की किताब देते हैं। और Harry को वे Qidditch की Snitch देते हैं। उन तीनों को इस समय इन चीजों की अहमियत समझ में नहीं आती।

**
इसी बीच वहाँ Ron के भाई Bill की शादी का आयोजन किया जाता है।

वहाँ Harry, Dumbledore के बारे में अफवाहें सुनता है कि उसकी बहन squib (बिना मैजिक के ) थी। और वह काले जादू में शामिल था।

तभी पता चलता है कि Voldemort ने magic ministry पर कब्ज़ा कर लिया था। उसके Death eaters शादी में तबाही मचाने लगते हैं। सब लोग वहाँ से फरार हो जाते हैं।

**

Harry , Ron और Hermione लंदन की एक गली में प्रकट होते हैं। लेकिन कुछ death eaters उन पर हमला कर देते हैं।

फिर Harry उन्हें अपने Godfather Sirius द्वारा उसके लिए छोड़े घर Number 12 Grimaaud Place पर ले जाता है।

वहाँ उन्हें fake locket की असलियत का पता चलता है। वास्तव में असली locket Sirius के भाई RAB (Regulus Arcturus Black) ने चुरा लिया था। और उसकी जगह fake locket रख दिया था।

Harry घर के elf Kreacher को बुलाता है और उससे locket के बारे में पूछता है। लेकिन वह कहता है कि locket Mundungus ने चुरा लिया था। Harry, Kreacher से कहता है कि वह Mundungus को ढूँढ़कर वहाँ ले आये।

**

Harry Potter and the Deathly Hallows हिंदी में summary


कुछ देर बाद Kreacher, Mundungus को ढूँढ कर ले आता है। लेकिन वह बताता है कि locket तो Dolores Umbridge ने ले लिया था जो ministry of magic में काम करती थी।

Harry , Ron और Hermione भेष बदलकर ministry में जाते हैं और locket चुरा लेते हैं।

Death eaters उनका पीछा करते हैं। लेकिन वे गायब होकर एक जंगल में पहुँच जाते हैं। और tent लगा कर रहने लगते हैं। लेकिन वे locket को नष्ट नहीं कर पाते।

इसी बीच locket का Ron पर बुरा असर पड़ता है। वह Hermione और Harry पर शक करने लगता है। और उन्हें छोड़कर चला जाता है।

**

Harry और Hermione एक दिन Godric Hollow जाते हैं। जहाँ Harry के parents का घर था। और वहीं Voldemort ने उन्हें मारा था।

तभी Harry को Bathilda नाम की बूढी औरत दिखती है। जो Dumbledore को अच्छे से जानती थी। Harry उससे Dumbledore के बचपन के बारे में जानना चाहता था। इसलिए Harry और Hermione उसके घर जाते हैं।

लेकिन Bathilda को Voldemort ने मार दिया था। और उसके शरीर में Nagini ने कब्ज़ा कर रखा था। तभी Nagini असली रूप में आता है और Harry पर हमला कर देता है।

Harry और Hermione जान बचाकर वहाँ से निकल जाते हैं।

**

एक रात जब Harry tent के बाहर पहरा दे रहा था तो एक हिरणी प्रकट होती है। वह Harry बर्फ से जमे एक तालाब तक ले जाती है। वह देखता है कि तालाब की तली में Griffindor की तलवार पड़ी हुई थी।

Harry बर्फ तोड़कर तालाब में कूद जाता है। लेकिन तभी उसके गले में पड़ा locket उसका गला घोंटने लगता है। तभी Ron उसे बचा लेता है। वह वापस लौट आया था।

वे दोनों मिलकर तलवार की मदद से locket को नष्ट कर देते हैं (Hindi summary – Harry Potter and the Deathly Hallows )

**

एक दिन Hermione, Dumbledore की दी हुई किताब में एक symbol देखती है। उसने इस symbol का लॉकेट Luna के पिता Xenophilius के गले में देखा था।

वे तीनों उस symbol के बारे में पूछने उसके घर जाते हैं। वह बताता है कि symbol तीन deathly hallows के बारे में है – Elder wand, Resurrection stone और Invisibility cloak ।

जिसके पास ये तीनों होंगे वह मौत को भी मात दे सकता है।

इसी बीच Xenophillus ने death eaters को बुला था। क्यूँकि उन्होंने उसकी बेटी Luna को किडनैप कर लिया था। और उसे छोड़ने के बदले वे Harry की जानकारी चाहते थे।

वहाँ लड़ाई होती हैं और वे तीनों किसी तरह से वहाँ से निकल जाते हैं। लेकिन जंगल में दूसरे death eaters उन्हें पकड़ लेते हैं। और Molfoy के घर ले जाते हैं।

**
वहाँ Bellatrix Hermione को टार्चर करती है। और पूछती है कि Griffindor की तलवार कहाँ से ली। क्यूँकि वह तो उसके Gringot बैंक के locker में थी।

वह घबराई हुई पूछती है कि वहाँ से और क्या लिया है। इससे Hermione को लगता है कि शायद Bellatrix के locker में और भी कुछ पड़ा हुआ है।

तभी Dobby आता है और उन सब को छुड़ा कर Ron के भाई Billy के घर ले जाता है।

**
Harry , Ron और Hermione भेष बदलकर Goblin की मदद से Gringot जाते हैं और Bellatrix के vault से Hufflepuff Cup चुरा लेते हैं। क्यूँकि वह Voldemort का Horcrux था।

वे dragon पर सवार होकर वहाँ से भाग जाते हैं। Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi .

**
Harry को Voldemort का vision आता है। और उसे पता चलता है कि एक Horcrux Hogwart के अंदर है।

वे तीनो Hogsmeade village पहुँचते हैं। वहां उन्हें Dumbledore का भाई Aberforth मिलता है जो उन्हें death eaters से बचा लेता है। और अपने घर ले आता है।

उससे Harry को Dumbledore के बारे में सब कुछ पता चलता है। उनकी बहन को बचपन में कुछ लड़कों ने छेड़ा था। उनके पिता ने उन लड़कों पर जादू का प्रयोग करके सजा दी थी।

इससे Dumbledore पिता के खिलाफ हो गया था। इससे उनके रिश्तों में दरार आ गयी थी। Aberforth भी नाराज था। क्यूँकि उसे लगा था Dumbldore को परिवार का साथ देना चाहिए था।

लेकिन Harry को अब लगता है कि कुछ भी हो Dumbledore बुरे इंसान नहीं थे। वह Aberforth से कहता है कि Dumbledore एक बड़े मकसद के लिए काम कर रहे थे। वे मानवता को बचाने में लगे हुए थे। इसके लिए उन्होंने अपना बलिदान तक दे दिया था।

इससे Aberforth की भी Dumbledore के प्रति नाराजगी दूर हो जाती है। फिर Aberforth एक पेंटिंग के जरिये Neville Longbottom को वहाँ बुलाते हैं।

वह अब अपने दोस्तों के साथ Dumbledore Army (DA) की मीटिंग्स करवाता था। Neville उन तीनों को देखकर खुश हो जाता है और गुप्त रास्ते से उन्हें अपने साथ Hogwarts में ले जाता है।

वहाँ Harry सब दोस्तों से मिलता है। सब उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। Harry उनसे पूछता है कि क्या कोई पुरानी चीज missing है।

Ravenclaw हाउस की लड़की बताती है कि एक Diadem यानि Tiara बहुत समय से गायब है। Harry समझ जाता है कि Diadem ही Horcrux है।

**

तभी Voldemort और उसके साथी Hogwarts पर हमला कर देते हैं। Ron और Hermione , Basilisk सांप के दाँत से Hufflpuf cup को नष्ट कर देते हैं। Harry भी diadem ढूँढ़कर उसे नष्ट कर देता है।

**
Harry एक जगह देखता है कि Voldemort Snape से कुछ कह रहा था।

Snape ने Dumbledore को मारा था। इससे elder wand की शक्ति Snape की wand में आ गयी थी। जो Snape को मारेगा फिर वह शक्ति उसकी wand में आ जाएगी।

फिर Voldemort Snape पर हमला करके उसे मार देता है। लेकिन मरने से पहले Snape Harry को अपनी memories देता है।

Harry उन्हें लेकर Dumbledore के ऑफिस जाता है। और वहाँ रखी pensieve में डाल देता है। उसे पता चलता है कि Snape वास्तव में बहुत अच्छा इंसान था।

वह उसकी माँ Lily से बहुत प्यार करता था।

Dumbledore के कहने पर ही वह Voldemort का follower बना था और एक spy की तरह काम करता था।और उनके कहने पर ही उसने Dumbledore को मारा था जो वैसे भी मरने वाले थे।

वहीं Harry को पता चलता है कि Voldemort की आत्मा का एक टुकड़ा Harry के अंदर भी अनजाने में आ गया था। जब Voldemort ने Harry पर हमला किया था।

इसका मतलब यह था कि Harry खुद भी Voldemort का horcrux था। लेकिन Voldemort को इसका पता नहीं था। इसका अर्थ था कि जब तक Harry नहीं मरता, Voldemort को भी मारा नहीं जा सकता था।

यह जानकर Harry खुद का बलिदान देने के लिए तैयार हो जाता है।

**
जब Voldemort की आवाज उसे जंगल आने के लिए कहती है तो वह वहाँ के लिए चल पड़ता है। वहाँ Voldemort उसे मार देता है।

Harry एक vision में देखता है कि वह Dumbledore के साथ है। वे बताते हैं कि वह मरा नहीं है। क्युँकि Voldemort ने खुद को दुबारा जीवित करने के लिए Harry का blood लिया था । जिसमें उसकी माँ ने जादू कर रखा था।

इसलिए Voldemort, Harry को नहीं मार सका लेकिन इस दौरान उसने Harry के अंदर मौजूद अपनी आत्मा के टुकड़े को मार दिया था।

**

उपन्यास Harry Potter and the Deathly Hallows Hindi Summary

Voldemort और उसके साथी Harry की dead body को लेकर Hogwarts आते हैं। और उनसे surrender करने को कहते हैं।

लेकिन तभी Harry भाग कर castle में चला जाता है। उसे जिन्दा देखकर सारे Hogwarts में उत्साह भर जाता है। जबकि बहुत से death eaters का Voldemort से विश्वास उठ जाता है। और उसका साथ छोड़कर भाग जाते हैं।

तभी भयंकर लड़ाई छिड़ जाती है।

इसी बीच Neville तलवार से Nagini का गला काट देता है। जो Voldemort का आखिरी Horcrux था। इसके साथ ही Harry के spell से Voldemort हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

19 साल बाद – Harry ने Ginny से और Ron ने Hermione से शादी कर ली थी। इस समय वे अपने -अपने बच्चों को Hogwarts भेजने train station पर आये हुए थे।

Harry के scar में अब दर्द नहीं होता था। और उसकी जिंदगी में अब सब सही था।

समाप्त।

दोस्तो, घर बैठे Amazon.in से इस novel को मँगवाने के लिए यहाँ CLICK करें .

Thank you.

Read More:

Book 1- Harry Potter and the Philosopher’s Stone summary in Hindi 

Book 2 – Harry Potter and the Chamber of Secrets summary in Hindi

Book 3 – Harry Potter and the Prisoner of Azkaban summary in Hindi

Book 4 – Harry Potter and the Goblet of Fire summary in Hindi 

Book 5 – Harry Potter and The Order of the Phoenix summary in Hindi

Book 6 – Harry Potter and the Half Blood Prince summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Conclusion : Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi हमने पढ़ा कि आखिर Harry के पास तीनों deathly hallows थे। और अंत में वह Voldemort को मारने में सफल रहा।

5 thoughts on “Harry Potter and the Deathly Hallows summary in Hindi”

  1. I love this content😍😍……I am fond of reading interesting books 😉…..after a long time I become so much happy🤗🤗 only after reading this book’s summary ………..🥰🥰

    Reply

Leave a Comment