Freddy Film Story in Hindi

Title – Freddy Film Story in Hindi ( Freddy फिल्म की कहानी) – Kartik Aaryan’s Suspense Thriller

  • Film : Freddy
  • Genre : Suspense Thriller, Romantic Murder Mystery .
  • Cast : Kartik Aaryan, Alaya
  • Writers : Parveez Sheikh and Aseem Arrora

Freddy Film Story in Hindi
Freddy Film Story in Hindi . (Image Credit : Google Images)

Story/Plot :

28 साल का Freddy Ginwala एक दाँतों का doctor था। वह बहुत संकोची स्वभाव का था और इसलिए लोग उसे भोंदू भी समझते थे।

Freddy के बचपन में ही उसके पिता ने उसके सामने उसकी माँ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से Freddy ऐसा हो गया था। और उसमें confidence की बहुत कमी थी।

इसी कारण से कोई भी लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बनना पसंद नहीं करती थी। और वह जिंदगी में खुद को बेहद अकेला महसूस करता था।

उसने Matrimonial Website पर भी पिछले 5 साल से एक Profile बना रखी थी। लेकिन अभी तक उसके लिए कोई भी रिश्ता नहीं मिला था।

इस सब के बाबजूद Freddy एक बहुत efficient dentist था। और अपने Patients को बहुत अच्छे से treat करता था। साथ ही गरीब Patients का भी Free में इलाज कर दिया करता था।

**

Freddy Film Story in Hindi – Kartik Aaryan की suspense Thriller

एक दिन Freddy के clinic में कायनाज नाम की बेहद खूबसूरत पेशेंट आती है। Freddy उसे देखते ही उसके प्यार में पड़ जाता है।

हालाँकि कायनाज शादीशुदा थी , लेकिन वह भी Freddy को पसंद करने लगती है।

कायनाज का पति रुस्तम बहुत ही cruel था। वह अक्सर कायनाज को मारता -पीटता था।

धीरे -धीरे कायनाज और Freddy के बीच नजदीकी बढ़ने लगते है। दोनों एक दूसरे से अपनी जिंदगी की अंतरंग बातें भी discuss करने लगते हैं। और एक -दूसरे को बेहद प्यार करने लगते हैं।

**

एक दिन रुस्तम ने कायनाज को फिर से मारा था। तंग आकर कायनाज, Freddy से बोली कि रुस्तम को जान से मार दे। इससे वे दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ रह सकते हैं।

Freddy इसके लिए तैयार हो गया।

एक दिन उसने jogging करते हुए रुस्तम को अपनी तेज रफ़्तार गाड़ी से टक्कर मार दी। इससे रुस्तम की मौत हो गयी।

**

इसके बाद Freddy , कायनाज के favorite चीकू लेकर उससे मिलने उसके घर जाता है। लेकिन वहाँ उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

उसे लगा था कि कायनाज अबउसकी हो चुकी है। लेकिन वह देखता है कि कयनाज अपने Bodybuilder Boyfriend – Raymond के साथ Romance कर रही थी।

Freddy कायनाज से पूछता है कि यह सब क्या है ?

कायनाज बताती है कि उसने Freddy को Use किया है। उससे अपने पति को मरवाया ताकि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह सके।

यह सब सुनकर Freddy बहुत दुखी हो जाता है।

साथ ही कायनाज और Raymond उसे धमकाते हैं कि अगर किसी को कुछ बताया तो वे पुलिस को बता देंगे कि Freddy ने ही रुस्तम का मर्डर किया है। उनके पास उसके खिलाफ सारे सबूत भी थे।

Freddy उनका विरोध करता है तो Raymond उसे मारता है और घर से निकाल देता है।

**

Freddy Movie – Story in Hindi


अभी भी Freddy बहुत गस्से में था। वह उनके साथ mind – games खेलने लगता है। वह फ़ोन करके कायनाज को झूठ बोलता है कि उसके घर में उसने ज़हरीला साँप छोड़ दिया है।

कायनाज और Raymond सारा घर ढूँढने लगते हैं लेकिन कोई साँप नहीं मिलता।

इससे बदला लेने के लिए Raymond Freddy के एकमात्र दोस्त Hardy को चुरा लेता है। Hardy एक कछुआ था। साथ ही Raymond उसके दरवाजे पर उसे डराने के लिए एक गोली रख देता है।

फिर कायनाज और Raymond कछुए Hardy का सूप बना कर पी लेते हैं। और Freddy को phone करके यह सब बता देते हैं।

अपने दोस्त की मौत के बारे में सुनकर Freddy और दुखी हो जाता है।

**

इसके बाद Freddy उन दोनों से बदला लेने का फैसला करता है। पहले वह कायनाज के घर में घुसकर उसके फ़ोन से अपने फ़ोन पर एक मैसेज भेजता है। जिसमें लिखा था – अगर किसी को बताया कि Raymond ने तुम्हारी कार borrow की है तो तुम्हे जान से मार देंगे।

फिर Freddy , एक बेघर आदमी को पैसे देता है और कहता है कि पुलिस को बताये कि उसने Freddy की कार को रुस्तम को टक्कर मारते हुए देखा था।

वह आदमी पुलिस को जाकर यह सब बताता है। इससे पुलिस Freddy को थाने में बुलाकर पूछ-ताछ करती है।

Freddy डरने की एक्टिंग करता है। और पुलिस को बताता है कि कायनाज और Raymond ने उसकी कार borrow की थी।

और पुलिस को कुछ भी बताने से मना किया था नहीं तो उसे भी जान से मार डालते। यह कहकर Freddy पुलिस को कायनाज का message भी दिखा देता है। (जो उसने खुद भेजा था )। साथ ही CCTV की फुटेज भी दिखाता है जिसमें Raymond उसका कछुआ चुरा रहा था।

**

Freddy Film Story in Hindi :

यह सब देखकर पुलिस अब कायनाज और Raymond को फ़ोन करके थाने आने के लिए बोलती है।

उधर Freddy उन्हें फ़ोन करता है और कहता है कि Farmhouse में आकर उसे Sorry बोलें। नहीं तो वह पुलिस को सब कुछ बता देगा। (जबकि वह पहले ही सब कुछ बता चुका था )।

साथ ही वह यह भी कहता है कि एक बड़ा सा सूटकेस भी ले आयें। उसे कुछ सामान रखना है।

**

कायनाज और Raymond कहते हैं कि यही मौका है Freddy को रास्ते से हटा देते हैं। वे उसे मारने का प्लान बनाते हैं और Farmhouse आ जाते हैं।

लेकिन Freddy अपनी pant में एक Gun छुपा लेता है।

मौका पाकर कायनाज उसकी गन चुरा लेती है और उसके माथे पर गोली मार देती है। लेकिन Gun खाली थी।

तभी Freddy टार्च निकालता है जो वास्तव में तासीर थी। वह कायनाज को उससे electric shock देता है जिससे वह बेहोश हो जाती है।

इसके बाद Raymond उसे मारने लगता है। Freddy उसे भी electric shock देकर बेहोश कर देता है।

जब दोनों की आँख खुलती है तो देखते हैं कि Freddy ने उन्हें अपनी basement वाली लैब में बाँध रखा होता है।

फिर वह बिना बेहोश किये एक -एक करके उनके सारे दाँत निकाल देता है। दोनों दर्द से तड़पते रहते हैं और आखिर बेहोश हो जाते हैं।

अंत में Freddy उन दोनों को एक जगह ले जाकर जिन्दा ही दफ़न कर देता है।

**

Freddy Film Story in Hindi – Plot Twist


उधर जब पुलिस देखती है कि कायनाज और Raymond पूछताछ के लिए थाने नहीं आये तो वे उन्हें फ़ोन करते हैं। लेकिन बार -बार मिलाने पर भी उनका Phone नहीं लगता।

इसलिए पुलिस वाले उन्हें ढूँढने उनके घर जाते हैं।

लेकिन वहाँ भी कोई नहीं था। पुलिस के लोग जब CCTV चेक करते हैं, तो देखते हैं कि कायनाज और Raymond
बड़ा सा सूटकेस लेकर गाड़ी में बैठकर कहीं निकल गए थे।

Police वाले अनुमान लगाते हैं कि शायद दोनों देश छोड़ कर भाग चुके हैं। और हो न हो , उन दोनों ने ही रुस्तम का मर्डर किया था। जैसा कि Freddy ने बताया था।

**

इस तरह mastermind Freddy अपना बदला भी ले लेता है और अब पुलिस कभी उस पर शक भी नहीं करेगी।

समाप्त।

तो दोस्तो, यह थी कार्तिक आर्यन की मूवी Freddy की पूरी कहानी (Freddy Film Story in Hindi)। उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी। धन्यवाद।

.

Leave a Comment